BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में जरुरतमंदों को कम्बल,राशन सामग्री,साड़ी का वितरण हुआ....


राजगढ़ (धार) म.प्र. । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के तत्वाधान में दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की पाट परम्परा के श्री मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. व साधु-साध्वीवृंद की पावनतम निश्रा में एक हजार से अधिक राशन सामग्री के कीट, कम्बल व साड़ीयों का जरुरतमंदों को वितरण परम गुरुभक्त थराद/अहमदाबाद (गुज.) निवासी श्री महेन्द्रकुमारजी मफतलालजी वोरा की पूण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नि श्रीमती मंजुबेन, पुत्र- मुनीर भाई वोरा परिवार द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर तीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, ट्रस्टी संजय सराफ, वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पराज बोहरा, संतोष नाकोड़ा व तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता, सहप्रबंधक प्रीतेश जैन सहित स्टाफगण उपस्थित थे ।

« PREV
NEXT »