BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसानों को सिंचाई के लिये मिलेगी दस घंटे निर्वाध बिजली

CM-Shivraj-Singh-Chouhan-said-that-farmers-will-get-ten-hours-of-electricity-for-irrigation



 MP NEWS: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले के शाहगंज पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद किया। नगर परिषद शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में लगातार कार्य किये जा रहे है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को लगातार 10 घंटे बिजली मुहैया की जाएगी। यह सप्लाई सप्ताह की पालियों में दी जाएगी। एक सप्ताह दिन में तो अगले सप्ताह रात में 10 घंटे जारी रहेगी। उपस्थित किसानों ने इस बात पर सहमति भी जताई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता के लिये चलाई जा रही योजनाओं के लिये धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। आगामी 3 दिसम्बर को किसानों के खातों में मुख्यमंत्री सम्मान निधि राशि जमा की जाएगी। साथ ही वृद्धों, बच्चों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिये संचालित सभी योजनाओं में सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुंडा, बदमाश, माफिया किसी को नहीं बख्शा जायेगा। जनता का हक मारने वाले शोषण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो रही है। ऐसे लोग या तो सुधर जाएं या प्रदेश छोड़े दे। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर उनकी समस्यायें भी सुनी। आवेदन भी हाथो-हाथ लिये और संबंधित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिये। इस अवसर पर क्षैत्रीय सांसद श्री रमाकांत भार्गव भी उपस्थित थे।

« PREV
NEXT »