BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर किया,झंडावंदन सुरक्षा कर्मियों को किया पुरस्कृत

 MP NEWS: स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर झंडावंदन किया तथा सलामी ली। राष्ट्रगान हुआ तथा भारत माता की जय का उदघोष हुआ। मुख्यमंत्री ने आजादी के पर्व की सभी को शुभकामनाएँ दीं।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी शासकीय सेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनकी सुरक्षा में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपना कार्य अधिक मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ किए जाने के फलस्वरूप उन्हें पुरस्कृत भी किया। राजपत्रित अधिकारियों को प्रशंसा-पत्र, सभी निरीक्षकों को 5750 रुपये उप निरीक्षकों एवं सहायक उप निरीक्षकों को 5500 रूपये तथा प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों को 5000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

« PREV
NEXT »