श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में अभियान एक वृक्ष,एक संकल्प के तहत तहसील में वृक्षारोपण किया....



  सरदारपुर(धार)। अभियान एक वृक्ष,एक संकल्प के तहत श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में पूरी तहसील में क्रमशः सरदारपुर , राजगढ़ , राजोद , गोंदीखेड़ाठाकुर, रूपाखेड़ा एवम् ग्राम बसलाई में जिला मंत्री लोकेंद्र सिंह एवं तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह गौड़, कार्यकारी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया व यह संकल्प लिया कि जब तक जातिगत आरक्षण हटाकर आर्थिक आरक्षण न लागू किया जाए तब तक एक एक करणी सैनिक का संघर्ष जारी रहेगी। कार्यक्रम में रामबोला आश्रम महंत गणपतदास जी, एडवोकेट शिवराजसिंह जी , युवराज सिंह, सुमित सिंह, सोनू बना , काना बना , दीपू बना , जितेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, अनुज बना उपस्थित रहे। यह जानकारी तहसील मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान के द्वारा दी गई।