श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के गौड़ बने तहसील अध्यक्ष,राष्ट्रीय अध्यक्ष का सेवा कर मनाया जन्मदिन...




  राजगढ़(धार)। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठा. जीवन सिंह जी शेरपुर की अनुशंसा व धार जिलाध्यक्ष हर्षदीप सिंह चौहान के निर्देशानुसार तथा समस्त  जिला पदाधिकारियों की सहमति से सुनील सिंह गौड़ ठिकाना राजगढ़ को सरदारपुर तहसील अध्यक्ष,राजेन्द्र सिंह सौलांकी राजोद तहसील महामंत्री,कुलदीप सिंह चौहान रिंगनोद तहसील मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता है । साथ ही आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सरदारपुर तहसील टीम के द्वारा आज राजगढ़ नगर मोहनखेड़ा स्थित गौ शाला में गौ माता की सेवा कर मनाया गया।