BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ....


MP NEWS: राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे।
 शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 20 केबिनेट एवं 8 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। केबिनेट मंत्री के रूप में  गोपाल भार्गव,जगदीश देवड़ा,विजय शाह,बिसाहूलाल सिंह, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह,  एदल सिंह कंषाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह,विश्वास सारंग, श्रीमती इमरती देवी, डॉ. प्रभुराम चौधरी, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर,प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, सुश्री उषा ठाकुर,अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव ने शपथ ली।
 राज्यमंत्री के रूप में भारत सिंह कुशवाहा,इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे,बृजेन्द्र सिंह यादव, गिरिराज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओ.पी.एस. भदौरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायत नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता  थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन प्रहलाद पटेल, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर सहित राज्य मंत्री मण्डल के सभी मंत्रीगण उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने किया।

« PREV
NEXT »