BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

आतिशबाजी कर मनाई खुशियां,दत्तीगांव के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर




 राजगढ़(धार)। बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के कैबिनेट मंत्री बनने के अवसर पर बदनावर सहित सरदारपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर स्थानीय राजेंद्र कॉलोनी द्वार पर भाजपा नेताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी लिया कर खुशियां मनाई गई।

 इस दौरान भाजपा नेता डॉ. बलबहादुर सिंह ने कहा कि श्री राजवर्धन सिंह का ग्रह ग्राम दत्तीगांव होने के कारण उनका सरदारपुर विधानसभा से लगाव है। उनके मंत्री बनने से बदनावर के अलावा सरदारपुर विधानसभा में चहुमुखी विकास होगा। आपने बताया कि 1857 स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य सेनानायक अमझेरा राजवंश के राजा बख्तावरसिंह राठौड़ द्वारा 2 जुलाई को ही युद्ध को लेकर रणनीति बनाई गई थी। आज पुनः 2 जुलाई को राजवंश के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली गई है।जो क्षेत्र की जनता के लिए गौरवशाली क्षण है।

 इस दौरान भाजपा नेता ज्ञानेंद्र मुणत, नवीन बानिया, विपिन पांडे,अंतिम ठाकुर, अंतिम यादव, गिरधारीलाल कुमावत प्रफुल्ल रावल, पंकज बारोड़, अजय चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर,नगर के मेन चौपाटी, न्यू बस स्टैंड पर भी आतिशबाजी की गई।
« PREV
NEXT »