BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सांसद छत्तरसिंह दरबार द्वारा सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया जाएगा...



  राजगढ़(धार)। सांसद छत्तरसिंह दरबार द्वारा सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया जाएगा। साथ ही शासकीय चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ और पुलिस जवानों को पीपीई किट भी दिया जाएगा। सामग्री वितरण करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है। भाजपा नेता डॉक्टर बलबहादुर सिंह छड़ावद ने बताया कि सोमवार को सांसद दरबार के गृह ग्राम लुन्हेरा में भेंट की गई थी। इस दौरान सांसद दरबार ने सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव सहायता करने की बात करते हुए पीपीई  किट, मास्क और सैनिटाइजर  सरदारपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों एवं मजरों में जरूरतमंद को वितरित करने के लिए प्रदाय किए हैं। इस दौरान  भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष गिरधारी कुमावत एवं मदन चोयल आदि मौजूद थे। मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे शासकीय अस्पताल सरदारपुर में चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ को किट प्रदान किए जाएंगे। साथ ही विकासखंड के विभिन्न गांवों एवं मजदूरों में जरूरतमंद को मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किया जाएगा।
« PREV
NEXT »