DHAR NEWS: दो व चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध....



 DHAR:  वर्तमान में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा covid-19 संक्रमण से निपटने के हेतु  24 मार्च की मध्य रात्री 12 बजे से तीन सप्ताह (21 दिवस) तक लॉक डाउन किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र कटारे ने बताया कि लाकडाउन के दौरान धार शहर में दो पहिया व चार पहिया वाहनों को प्रतिबधित किया गया है, केवल आपातकालीन स्थिति में ही वाहन का इस्तेमाल हो सकेगा। शासकीय कार्य में संलग्न वाहन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में लगे वाहन जिन्हें पास दिए गए है इससे मुक्त रहेगें। आपातकालिन स्थिति में यदि किसी वाहन का उपयोग किया तो दो पहिया वाहन पर एक व्यक्ति एवं चार पहिया वाहन में दो व्यक्ति बैठ सकेगें। प्रतिबंध की दशा में पकडे जाने पर वाहन व उसके चालक पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।