हिदायत - लाॅकडाउन का पालन करे,घरो के अंदर रही रहे,पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला राजगढ़-सरदारपुर में फ्लेग मार्च.....



राजगढ़(धार)। राजगढ़ व सरदारपुर में फ्लेग मार्च पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला गया। जिसका नेतृत्व एसडीम सत्यनारायण दर्रो,एसडीओपी एश्वर्य शास्त्री ओर डीएसपी शक्ति सिंह चौहान में निकाला गया। आगे एसडीम व एसडीओपी के वाहन आगे आगे चल रहे थें वही पीछे पुलिस के जवान मोटर साईकिल पर सवार होकर निकाला गया। प्रमुख मार्गाे बस स्टैण्ड सहित अनेक इलाको में सभी को हिदायत दी गई कि लोग अपने घरों के अंदर ही रहे। कोई भी लाॅकडाउन का उल्लंघन न करे । जरुरी हो तो ही घर से निेकले। बेवजह घूमने वालो पर कारवाई कि जाएगी।