BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शिवरात्रि की पूर्व संध्या 20 फरवरी को शिवांश परिवार द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन,प्रसिद्ध भजन गायिका सविता मिश्रा होंगी शामिल



  राजगढ़(धार)। नगर सहित आसपास के क्षेत्र में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 21 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2020) हर्षाेल्लास से मनाई जाएंगी। इस अवसर अनेकों स्थानों पर आयोजन होंगे। शिवरात्रि की पूर्व संध्या 20 फरवरी को रात्रि 8 बजे नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था शिवांश परिवार द्वारा नगर की मैन चौपाटी भगवा चौक पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शिवांश परिवार के अध्यक्ष सोहन चोयल ने बताया की प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य  प.पू. गुरुदेव श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज के सानिध्य में शिवरात्रि की पूर्व संध्या को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में जबलपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका सविता मिश्रा शिरकत कर अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष भवरसिंह बारोड़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता आकाश जायसवाल रहेंगे। 

माताजी मंदिर पर मनेगी शिवरात्रि -
21 फरवरी को शिवरात्रि को नगर के पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर परिसर में विराजित मंशा महादेव का मनमोहक श्रृंगार किया जाएंगा। इस अवसर पर महादेव का अभिषेक कर महाआरती के बाद दूध और भांग की प्रसादी जाएंगी। 
« PREV
NEXT »