BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेशसिंह यादव का आरोप-दशहरे मैदान के मंच पर गांधी जी की तस्वीर का अपमान भाजपा से जुड़े अनेक व्यक्ति जूते लेकर महात्मा गांधी की तस्वीर के ऊपर बैठे”देश का नक्शा ,देश के चक्र एंव महात्मा गांधी का अपमान “




“CAA के ख़िलाफ़ भारत सुरक्षा मंच एंव भाजपा तथा आरएसएस का विरोध फ्लॉफ शो साबित”

“दो लाख लोग आने के दावे की हवा निकली मात्र पन्द्रह-बीस हज़ार ही भाजपा कार्यकर्ता पहुँचे”

“सम्मानजनक संख्या विरोध में नहीं होने के कारण तीस मिनिट में भाजपा कार्यकर्ता एंव नेता भड़काऊ नारे लगाते हुए रवाना हुए”

“भोपाल में कॉंग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ  के नेतृत्व में CAA के विरोध में निकली रैली के मुक़ाबले एक चौथाई भी जनता नहीं “

“महात्मा गांधी की बंद ऑंख वाली तस्वीर मंच पर लगाकर गोडसेवादी विचारधारा का प्रदर्शन किया हैं ये महात्मा गांधी का घोर अपमान हैं”

“भारत सुरक्षा मंच ने पशु क्रुरता दर्शाते हुए एक घोड़े को तिरंगे रंग से रंगकर पशु पर अत्याचार किया।एसएसपी को शिकायत पशु क्रूरता की धारा Pca act 1960 sec 11 में आयोजकों पर प्रकरण दर्ज किया जाये"




 Indore:  म.प्र. कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने भाजपा द्वारा फ़र्ज़ी संगठन के माध्यम से CAA के समर्थन की सभी फ्लॉफ शो साबित हुई हैं।इन्दौर की जनता ने साफ़ तौर पर इस समर्थन रैली को नकार दिया हैं।मात्र पन्द्रह-बीस हज़ार भाजपा कार्यकर्ता ही सभा में पहुँचे। चार लाख सदस्यता वाली इंदौर भाजपा क्यों एक लाख लोगों को ही जुटा सकी..? ये बात सिद्ध होती हैं की भाजपा की सदस्यता फ़र्ज़ी हैं।

   मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यादव ने आयोजन पर सवाल दागते हुए कहा कि इंदौर भाजपा जहाँ चार लाख सदस्यों के होने का दावा करती है फिर भला क्यों वो आयोजन में इतने कम लोगों को ही जुटा सकी है. उन्होंने कहा कि आयोजकों के द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि यहाँ एक लाख लोग जुटे हैं. ऐसे में बड़ा चढ़ा कर किये गए इस दावे को भी सही मान लिया जावे तो इसका मतलब भाजपा अपने चार लाख सदस्यों में से केवल 25 फीसदी सदस्यों को ही विवादित सीएए पर रजामंद कर सकी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो पहले कथित जन हितैषी निर्णय ले लेता है उसके बाद गली गली जाकर समूचे तंत्र की सकती झोंक कर अपने तानाशाही भरे निर्णयों पर जनसमर्थन की मांग करता है। प्रदर्शन में पशु रंगने पर कांग्रेस ने की शिकायत।
  दशहरा मैदान में भाजपा के तिरंगा यात्रा में एक घोड़े को भी तिरंगे के रंग में रंगा गया था, इस सम्बन्ध में पशु क्रूरता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने डीआईजी से शिकायत की है. मप्र कांग्रेस सचिव यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भ्रामक जन समर्थन जुटाने में मूक पशु के साथ ही क्रूरता करने से बाज नहीं आई।
 इस संदर्भ में एसएसपी को शिकायत दर्ज करायी गयी हैं।
भाजपा को जनता ने CAA का समर्थन करने से नकार दिया हैं।इस असंवैधानिक क़ानून को वापस लेना चाहिए।

« PREV
NEXT »