BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मध्य प्रदेश ब्राम्हण स्वर्णकार समाज की नवीन प्रांतीय कार्यकारणी का हुआ गठन, जोजावरा अध्यक्ष एवं गोपाल सोनी सचिव निर्वाचित

  

 राजगढ़(धार)। मध्य प्रदेश ब्राम्हण स्वर्णकार समाज की नवीन प्रांतीय कार्यकारणी का गठन विगत दिनों इंदौर में सम्पन्न हुआ। समाज के पूर्व अध्यक्ष दिलीप सोनी ने पिछला आय-व्यय प्रस्तुत कर प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों एवं पुरुषोत्तमदास काला चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में नवीन कार्यकारणी का चुनाव सम्पन्न हुआ।
  जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश जो जावरा (एडव्होकेट) कुक्षी, उपाध्यक्ष अशोक सोनी इंदौर एवं धर्मेन्द्र सोनी महू, महामंत्री महेश सोनी इंदौर, सचिव गोपाल सोनी राजगढ़ व उमेश सोनी बड़नगर तथा कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी (टैक्स एडव्होकेट) धार, संगठन मंत्री राजेंद्र सोनी इंदौर, प्रचार मंत्री सुनील सोनी धार, सांस्कृतिक मंत्री गौरव सोनी इंदौर एवं कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश सोनी रतलाम, मनोहर सोनी धामनोद, राजेश सोनी इंदौर, सुनील सोनी उज्जैन, कृष्णकान्त सोनी रतलाम, किशन सोनी बड़नगर बनाए गए। कार्यकारणी में स्थाई आमंत्रित सदस्य पूर्व के प्रांतीय कार्यकारणी अध्यक्ष गिरधारीलाल सोनी नागदा, रवि सोनी इंदौर एवं दिलीप सोनी जोबट निर्वाचित किए गए। इस नियुक्ति पर समाजजनों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी प्रांतीय कार्यकरणी के प्रचार मंत्री सुनील सोनी धार ने दी।
« PREV
NEXT »