BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से शिक्षा क्षेत्र मे विकास कार्यो की मिली स्वीकृति,विभिन्न विद्यालयो एवं छात्रावासो मे बाउण्ड्रीवॉल एवं अतिरिक्त कक्ष का होगा निर्माण



   सरदारपुर(धार)। सरदारपुर के लोकप्रिय विधायक के विशेष प्रयासो से एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के मद से सरदारपुर विकासखण्ड मे शिक्षा के क्षेत्र मे विकास कार्यो की सौगाते मिली है। जिसमे विभीन्न विद्यालयो एवं छात्रावासो मे लाखो रूपयो की लागत से बाउण्ड्रीवॉल एवं अतिरिक्त कक्षो का निर्माण होगा। विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दसई मे 08.80 लाख की लागत से, शासकीय हाईस्कुल लेंडगॉव मे 08.80 लाख की लागत से, शासकीय हाईस्कुल खरेली, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मौलाना एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय सातसुई मे 21.20 लाख की लागत से, आदिवासी पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास सरदारपुर मे 12 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवॉल निर्माण एवं आदिवासी बालक छात्रावास दत्तीगॉव मे 08.80 लाख की लागत से, शासकीय हाईस्कुल कुशलपुरा मे 08.80 लाख की लागत से, आदिवासी बालक छात्रावास बरमण्डल मे 08.80 लाख की लागत से, प्राथमिक शाला केंलीकुंआ(अमझेरा) मे 07.60 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति मिली है एवं कार्य हेतु निविदा भी आमंत्रित हो गई है।
« PREV
NEXT »