BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

हुनर-राहुल व्यास की अक्षर गणेश हिंदी कैलिग्राफी,व्यास अब प्रदर्शन करने के लिए जयपुर,ग्वालियर,रशिया और दुबई में शामिल होंगे.....


 मध्यप्रदेश के सरदारपुर के राजगढ़ में रहने वाले राहुल व्यास के हुनर मध्यप्रदेश ही नही बल्कि पूरे भारत मे अपनी पहचान बना चुके है क्योकि यह अक्षर गणेश हिंदी केलीग्राफी में लिखित डूडल आर्ट है जिसमे अक्षरो द्वारा गणेश जी का स्वरूप दिया जाता है यानि किसी के नाम पर अक्षर गणेश बनाया जाता है





  राहुल व्यास ने बताया कि अक्षर गणेश हिंदी कैलिग्राफी पर निर्भर है, देश में बढ़ रही पाश्चात्य संस्कृति ने हमारी हिंदी भाषा का स्वरूप बदल दिया है तथा हिंदी को भूलते जा रहे है इसलिए हिंदी कैलिग्राफी से डूडल आर्ट बनाने का सोचा और हर कार्य का शुभारंभ हम भगवान के नाम से करते है इसलिए गणेश जी को शुभ कार्यों का देवता तथा कला के देवता भी माना जाता है । हिंदी भाषा को महत्व दिलाने के लिए गणेश जी के साथ डूडल आर्ट बनाने का सोचा गया । राहुल व्यास वर्तमान में अक्षर गणेश कला का प्रदर्शन चितौड़गढ़, दिल्ली, भोपाल, माउंट आबू, इंदौर तथा भारत सरकार के कार्यक्रम पारंपरिक शिल्प कला में कोलकाता में प्रदर्शन किया है।
 राहुल व्यास अब अक्षर गणेश कला का प्रदर्शन करने के लिए जनवरी में जयपुर इंटरनेशनल आर्ट एंड कैलिग्राफी फेस्टिवल जयपुर में,आई टी एम द्वारा आयोजित औररा फेस्टिवल ग्वालियर में ,फरवरी में 41 वा इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल रशिया, तथा अप्रैल में इंटरनेशनल वर्ल्ड आर्ट दुबई शामिल में होंगे।
« PREV
NEXT »