सरदारपुर(धार)। श्याम दीवाने परिवार राजगढ़ क्षेत्र एवं आम नागरिक जन् के विशेष सहयोग से द्वितीय वर्ष खाटू श्याम कीर्तन के सफल आयोजन पश्चात श्याम दीवाने पहुंचे मुख बधिर आश्रम बरमखेड़ी तहसील सरदारपुर जहां श्याम प्रेमियों द्वारा आश्रम के मुख बधिर बच्चों को नमकीन एवं फल वितरित किए साथ ही गेहूं दाल चावल शुद्ध देसी घी शक्कर एवं संपूर्ण राशन की सामग्री आश्रम के संचालक को सोपी। आश्रम के बच्चों के साथ 2 घंटे से अधिक का समय व्यतीत किया। आश्रम के बच्चों ने श्याम प्रेमियों को अपार स्नेह दिया आश्रम के बच्चो द्वारा अपनी मुख बधिर शिक्षा के आधार पर हारे के सहारे की जय ,श्याम प्यारे की जय और सरस्वती वंदना की बच्चों की शिक्षा को देख श्याम दीवाने परिवार के सभी सदस्य को आज असीम आनंद की प्राप्ति हुई।

