BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

प्रोफ. डॉ. दिनेश गुप्ता को अमेरिका के वर्ल्ड कॉस्टिट्यूशन एंड पार्लियामेंट एसोसिएशन का मेम्बर चुना गया


   महाराष्ट्र के अहमदनगर श्रीरामपुर में 23.12.19 को  वर्ल्ड कॉस्टिट्यूशन एंड पार्लियामेंट एसोसिएशन (  श्रीरामपुर )   सत्र का आयोजन किया। जिसमे अमेरिका से डॉ ग्लेन टी मार्टिन मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दत्ता विधावे द्वारा की गई। महाराष्ट्र के विभिन्न कोनो से अलग अलग 48 महाविभूतियों को सम्मानित कर उन्हें इस पार्लियामेंट का सदस्य बनाया गया। जो अपने आप मे एक विश्वविक्रम सत्र था जिसे ओ एम जी बूक ऑफ रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया। राज्य के 48 विभूतियों में प्रोफ. डॉ दिनेश गुप्ता को भी सम्मानित कर उन्हें इस पार्लियामेंट का मेंबर बनाया गया।

   इसी कार्यक्रम में प्रोफ. दिनेश गुप्ता को ग्लोबल कॉनकॉर्ड वर्चुअल यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टरेट इन लाईफ सायन्स डिग्री,  डॉ ग्लेन मार्टिन तथा  मिसेस फिलिप मार्टिन के द्वारा प्रदान किया गया।
« PREV
NEXT »