BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

देश की जनता को वास्तविक मुद्दों से भटका कर उसे लड़वाने का प्रयास करने वालों को झारखंड की जनता ने किया बेनकाब : शोभा ओझा




 BHOPAL: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग की अध्यक्षा श्रीमती शोभा ओझा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की विजय पर हर्ष जाहिर करते हुए, इसे भाजपा व आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति के विरूद्ध देश की जनता का ‘‘लघु जनमत संग्रह’’ बताते हुए कहा है कि देश की जनता को वास्तविक मुद्दों से भटका कर, उसे लड़वाने का षड्यंत्र करने वाले अब बेनकाब हो चुके हैं।

आज जारी अपने वक्तव्य में श्रीमती ओझा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस-झामुमो और राजद के गठबंधन को मिली जीत स्पष्ट रूप से इस बात की ओर इंगित करती है कि विभाजनकारी राजनीति के दिन अब लद चुके हैं और देश की जनता अब वास्तविक मुद्दों से भटकने वाली नहीं है। जनता जानती है कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे घातक हथियारों से देश की जनता को लहुलुहान करने वाली भाजपा, अब देश का ध्यान बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य और विकास आदि से हटाने के लिए सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दे उछाल कर ध्रुवीकरण करने में संलग्न है, जिससे उसके हितों की पूर्ति होती रहे।

अपने बयान के अंत में श्रीमती ओझा ने कहा कि झारखंड का ताजा परिणाम देश की दूषित विभाजनकारी राजनीति के बीच झारखंड से बही वह ताजा बयार है, जिसे देश की जनता शिद्दत से महसूस करना चाहती है।
« PREV
NEXT »