BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में त्रिदिवसीय सर्वधर्म जनकल्याण महामहोत्सव कल से,डॉ श्री वसन्तविजयजी महाराज करेगे विशाल धर्मसभा को संबोधित...




  राजगढ़ (धार)। धार जिले के राजगढ़ में प्रथम बार  साधर्मिक भैरव भक्त मंडल द्वारा त्रिदिवसीय सर्वधर्म जन कल्याण महामहोत्सव कल 24 दिसबर मंगलवार से शुरू होगा । इस आयोजन में निश्रा माँ पद्मावती के परम उपासक,कृष्णगिरी शक्तिपीठाधिपति सिद्ध साधक राष्ट्रसन्त यतिवर्य,मंत्र शिरोमणि,सर्वधर्म दिवाकर परम् पूज्य गुरुदेव डॉ वंसत विजयजी महाराज साहेब प्रदान करेंगे। 24 से 26 दिसबर तक आयोजन चलेंगे यह आयोजन मोहन गार्डन पर होगा। इसमे संगीतकार दीपक करण पुरिया एंड पार्टी भी शामिल होगी।

कल भव्य मंगल प्रवेश वरघोड़ा-

  कल मंगलवार को प्रथम दिवस भव्य मंगल प्रवेश परम् पूज्य गुरुदेव डॉ वंसत विजयजी महाराज साहब का कृषि उपज मंडी राजगढ़ से होगा। जिसमे धर्मसभा स्थल मोहन गार्डन पर गुरुदेव डॉ बसन्तविजयजी महाराज साहेब सभी धर्मलबिंयो के लिये विशाल धर्म सभा को प्रातः 10:30 से संबोधित करेगे।  सायं 7:30 बजे माँ पद्मावती का नाटकीय कार्यक्रम का आयोजन होगा।


महामांगलिक के साथ भैरव भक्ति  25 को-

  द्वितीय दिवस 25 दिसबर बुधवार रात्रि 7 बजे से गुरुदेव डॉ बसन्तविजयजी महाराज साहेब के मुखारविंद से सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय ऐसी लोक कल्याणकारी महामांगलिक के साथ भैरव भक्ति का आयोजन होगा। 

ऐसा करो व्यापार जिससे हो जावे बेड़ा पार 26 को-

  तृतीय दिवस  26 दिसबर गुरुवार को अति विशेष कार्यक्रम राजगढ़ क्षेत्र के सभी व्यापारियों के लिये अति विशेष आशीर्वाद ऐसा करो व्यापार जिससे हो जावे बेड़ा पार का आयोजन रात्रि में 8 बजे से होगा।

« PREV
NEXT »