BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

रविवार को धार जिला मुख्यालय पर धार जिला पत्रकार संघ का शब्द समागम-2019 कार्यक्रम आयोजित होगा,कई हस्तियां होगी शामिल,जिलेभर के पत्रकार होंगे शामिल...

 

 धार,मध्यप्रदेश। रविवार को धार जिला मुख्यालय पर धार जिला पत्रकार संघ का शब्द समागम-2019  कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे।

 जिला पत्रकार संघ प्रवक्ता दीपक जैन ने बताया कि इस वर्ष भी यह आयोजन जिला मुख्यालय पर होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के सूत्रधार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे धार के महाविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। 

 इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा रहेंगे। अध्यक्षता पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मप्र शासन के मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल करेंगे। वहीं विषेष वक्ता के तौर पर आज तक न्यूज चैनल के एडिटर सईद अंसारी व डाॅ. वरूण कपूर एडीजी इंदौर रहेंगे। प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया दिल्ली के संयुक्त सचिव संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के तौर पर धार-महू लोकसभा सांसद छतरसिंह दरबार, झाबुआ-रतलाम लोकसभा क्षेत्र सांसद जीएस डामोर व सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल मौजूद रहेंगे।

 इस अवसर पर धार की धड़कन स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही पत्रकार साथियों को पांच लाख की बीमा पाॅलिसी का वितरण भी किया जाएगा। गुरुवार को सरदारपुर तहसील के पत्रकार को शब्द समागम कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया।
« PREV
NEXT »