BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ शहर का ही बेटा करेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा,विधायक ग्रेवाल के प्रयासों से हुई स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति,जनभागीदारी से सेवाए ओर भी बेहतर होगी...



 राजगढ़(धार)। राजगढ़ में शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी रूप से नियुक्ति हुई। स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रातः में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने डॉक्टर राहुल कुलथिया का पुष्प माला से स्वागत किया गया। विधायक ग्रेवाल के प्रयास से एम बीबीएस डॉक्टर ने चार्ज लिया.उल्लेखनिय है कि राहुल कुथलिया आल इंडिया कबड्डी खिलाड़ी विद्युत मंडल के गणपत लाल कुलथिया (धुलेट-राजगढ़ ) के बेटे है 
 विधायक एवम् कांग्रेस नेतागण व् आम जनता की मौजूदगी में डॉक्टर ने पद ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी ने डॉक्टर राहुल कुथलिया का स्वागत किया साथ ही विधायक प्रताप ग्रेवाल का स्वागत कर मिठाई वितरण की। 

 जनभागीदारी से सेवाए ओर भी होगी बेहतर



 शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी रूप से डॉक्टर की नियुक्ति अब जाकर हुई है अब लगने लगा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओर भी सेवाए बेहतर होने की आस जागी है क्योकि जहा शासन स्तर पर जो सुविधा मिल रही उसके अलावा जनभागीदारी के सहयोग से इस स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकता अनुसार ओर सुविधाएं बढ़ाई जा सकेगी.

सभी दानदाताओं का विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा आभार व्यक्त किया




 विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा सरकार व स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने क्षेत्र की जनता मांग पर एमबीबीएस डॉक्टर राहुल कुलथिया की नियुक्ति की है जिसके चलते राजगढ नगर के व्यापारियों व वरिष्ठ नागरिकों मे काफी उत्साह देखा गया स्वास्थ्य केंद्र के उद्धार के लिए राजगढ नगर के व्यापारियों व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा  2 लाख 70 हज़ार कि राशि की जनभागीदारी से देने की घोषणा की उन सभी दानदाताओं का विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया.

आम नागरिको अच्छी सेवा देने का प्रयास करूंगा-डॉक्टर राहुल कुथलिया

 

 डॉक्टर राहुल कुथलिया ने बताया कि राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेरि नियुक्ति हुई हे और मेरे द्वारा आम नागरिको अच्छी सेवा देने का प्रयास करूंगा.पूर्व मे यहां पर डॉक्टर नही होने से सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं नही हो पा रही थी यहां पर बहुत सारी कमियां है जिसको दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

 वही बी एम ओ शिला मुजाल्दा दवारा बताया कि राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर कई वर्षो से स्थायी डॉक्टर नही था यहां पर डॉक्टर राहुल कुलथिया की नियुक्ति हुई हे। अब यहाँ पर एक नर्स स्टाफ़ की नियुक्ति की जाएगी। ओर भी अन्य सुविधाएं आम जनता को देने के प्रयास किऐ जाएंगे ।

विधायक ग्रेवाल ने दिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश सभी समस्याओं का निराकरण हो-

 

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पर हे अस्वच्छता और लगा है गंदगी का अंबार स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री के अंदर बना रखे हैं कचरा डालने के ढेर वही पूर्व में बने शौचालय भी दम तोड़ चुके हैं,ड्रेनेज लाइन के पानी की निकासी व्यवस्था भी सही नहीं है पीने के स्वच्छ पानी का है अभाव कई वर्षों से स्वास्थ्य केंद्र की नहीं हुई रंगाई पुताई, इन सब बातों का निरीक्षण कर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश और कहां जल्द हल हो इन सभी समस्याओं का निराकरण हो।


« PREV
NEXT »