BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मधुबनी शहर के लाल चन्द्रकान्त कुमार बारी राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान 2019 से होंगे सम्मानित



 मधुबनी(बिहार) - कला के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए शहर के कोतवाली चौक से सटे लक्ष्मी सागर बाङी टोल का प्रकाश बाङी के पुत्र चन्द्रकान्त कुमार बाङी राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान 2019 से सम्मानित किया जाएगा।
   यह सम्मान कला केक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य एवं अमूल्य योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
    हम आपको बता दें कि चन्द्रकान्त कुमार बाङी मधुबनी ( मिथिला ) पेंटिंग का कलाकार हैं ये युवा पीढ़ी के कलाकार होते हुए अपने आप को कला में योगदान दे रहे हैं और अलग-अलग थीम एवं सामाजिक मुद्दों पर अपना पेंटिंग को आकार देते रहे हैं इस क्रम में चन्द्रकान्त को समय समय पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान की इस कङी में भारतीय चित्रकला प्रथम पद्मभूषण विजेता नंदलाल बोस जी की जयंती के पावन दिवस पर 3 दिसंबर 2019 को सागर कला भवन अयोध्या, फैजाबाद को राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
  इस सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए अन्य कलाकार भी सम्मानित होंगे। चन्द्रकान्त अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सभी गुरुजनों, अपने परिवार और मिथिला कला संस्थान मधुबनी को देते हैं
  चन्द्रकान्त को राष्ट्रीय श्रेष्ठ कलाकार सम्मान 2019 में नोमिनेटहोने पर पद्मश्री तिलक गीताई, दिपेंद्र बाजपेयी, कौशिक कुमार झा, डॉ रानी झा, विनिता झा, प्रेरणा झा,प्रियांशु कुमार जया अरोरा,रिना ठाकुर आदि लोगों ने बधाई दिए। कौशिक कुमार झा बताते हैं कि हमारे द्वारे बनाएं कलाकार आज पूरे देश के विभिन्न राज्यों में अपनी कला का जादू बिखर रहा है और सम्मानित हो रहा है अपने साथ साथ मधुबनी जिला का नाम उच्चा कर रहा है हम सब लोगों की गौरव की बात है प्रेरणा झा का कहना है कि हम लोग के साथ पेंटिंग का परिक्षण लिया और इतनी कम उम्र में भारत के विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर लिया इसे बङी क्या बात हो सकती है 
   चन्द्रकान्त मधुबनी शहर के कोतवाली चौंक बाङी टोल के रहने वाला है चन्द्रकान्त इसे पहले भी विभिन्न कार्यक्रमों और प्रर्दशनी में पार्टिसिपेट कर चुके हैं।
« PREV
NEXT »