BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में राम दरबार के साथ मनाया दिपोत्सव का पर्व





  राजगढ़(धार)। लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में दीपावली महापर्व अनुठे अंदाज से साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र ध्रुव चौधरी भगवान श्रीराम की वेशभूषा में, छात्र आराध्य शर्मा लक्ष्मण की वेशभूषा में, छात्रा खुशी कटारे माता सीता की वेशभूषा में तथा राम भक्त हनुमानजी की आकर्षक वेशभूषा में छात्र आदित्य प्रजापत ने आयोध्या आगमन की आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी एवं भक्त हनुमान की वेशभूषा पहने छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिसर में पुष्पवर्षा व आतिशबाजी कर उत्साह के साथ स्वागत किया।
  विद्यालय में रंगोली, सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन एवं विद्यार्थियो द्वारा बनाए गए दीपों से विद्यालय को सजाया गया। इसी दौरान विद्यालय में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दीप सज्जा, ग्रिटिंग कार्ड मेंकिंग, सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साव वर्धन किया गया। विद्यालय के संचालक, प्राचार्य, उपप्राचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाॅफ द्वारा राम दरबार का पूजन कर आरती की गई।
  विद्यालय के प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए दीपोत्सव का महत्व बताया। साथ ही विद्यार्थीयों से कहा कि दिपावली पर्व पर घर में मिट्टी के दीपक प्रज्वलित करे एवं घर के आंगन में गोमाता के गोबर का लेपन करके सुन्दर व आकर्षक रंगोली बनाएं। साथ ही हर त्यौहार पर बड़ो का आदर सम्मान कर उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक स्वालसिंह पिटर ने किया। 
« PREV
NEXT »