इन्दौर (म.प्र.)। दादा गुरुदेव की पाट परम्परा के अष्टम पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. साईंनाथ कालोनी तिलक नगर स्थित गुरु राजेन्द्र उपाश्रय में चातुर्मासार्थ विराजित है । आज गुरुवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केबिनेट मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने सूरिमंत्र साधना में लीन आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया । श्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वर जी चातुर्मास समिति से शेलेष अम्बोर, गोलु सकलेचा आदि पदाधिकारियों ने मंत्री जी का सम्मान किया व अगामी 3 नवम्बर को आचार्यश्री की मौन साधना की पूर्णता पर होने वाली महामांगलिक के लिये आमंत्रण भी दिया ।
