राजगढ़/धार। राजगढ़ नगर में आगामी 11 मार्च को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर 'ऋषभ नाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। चारथुई श्रीसंघ और श्री ऋषभदेव मोतीलाल पेढ़ी ट्रस्ट, राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत दिन भर विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे भव्य संगीतमय शक्रस्तव अभिषेक के साथ होगी, जिसमें मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार वैभव भाई दोषी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्ति रस घोलेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे से ओसवाल धर्मशाला में सकल श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। महोत्सव का समापन संध्या काल में श्री आदेश्वरजी मंदिर में आयोजित भव्य संध्या भक्ति के साथ होगा, जो शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी।
Rishabh Naad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rishabh Naad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सदस्यता लें
संदेश
(
Atom
)
Most Reading
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...


