राजगढ़ में प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ प्रभु के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक पर 'ऋषभ नाद' का भव्य आयोजन 11 मार्च को





 



    राजगढ़/धार। राजगढ़ नगर में आगामी 11 मार्च  को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर 'ऋषभ नाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। चारथुई श्रीसंघ और श्री ऋषभदेव मोतीलाल पेढ़ी ट्रस्ट, राजगढ़ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत दिन भर विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे भव्य संगीतमय शक्रस्तव अभिषेक के साथ होगी, जिसमें मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार वैभव भाई दोषी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्ति रस घोलेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे से ओसवाल धर्मशाला में सकल श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। महोत्सव का समापन संध्या काल में श्री आदेश्वरजी मंदिर में आयोजित भव्य संध्या भक्ति के साथ होगा, जो शाम 7 बजे से प्रारंभ होगी।