Sonu Mmishra के Song Naam Tera का सोशल मीडिया पर जलवा, यूट्यूब पर 10 लाख व्यूज तो इंस्टाग्राम पर बनीं 5 हजार से ज्यादा रील्स


 

बॉलीवुड अभिनेता सोनू मिश्रा (Sonu Mmishra) इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'नाम तेरा (Song Naam Tera)' को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 नवंबर को रिलीज हुए इस गाने ने यूट्यूब पर 10 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, इंस्टाग्राम पर इस गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब तक इस गाने पर 5 हजार से ज्यादा रील्स बनाई जा चुकी हैं।

रोमांस और दर्द से भरी इस प्रेम कहानी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। गाने की धुन, भावुक कर देने वाले बोल और सोनू मिश्रा का अभिनय इसकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह बन रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर छाया Song Naam Tera

यूट्यूब के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी 'नाम तेरा' (Song Naam Tera) धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक इस गाने पर रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। रोमांटिक वीडियो, इमोशनल रील्स और लिरिकल एडिट्स के जरिए यह गाना लगातार नए दर्शकों तक पहुंच रहा है।

महज कुछ दिनों में 5 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स और 10 लाख यूट्यूब व्यूज का आंकड़ा पार करना गाने की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

Sonu Mmishra के अभिनय की हो रही तारीफ

'नाम तेरा' (Song Naam Tera) की कहानी आम रोमांटिक म्यूजिक वीडियो से काफी अलग है। इसमें प्यार, जुदाई और दर्द को एक भावनात्मक प्रेम कहानी के जरिए दिखाया गया है। गाने का क्लाइमैक्स दर्शकों को भावुक कर देने वाला है।

म्यूजिक वीडियो में सोनू मिश्रा का रोमांटिक अंदाज और भावनात्मक अभिनय देखने को मिल रहा है। हाल ही में अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था, जहां पैपराजी ने उनसे गाने की बढ़ती लोकप्रियता और दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर सवाल किए थे।

सलमान खान की 'सिकंदर' के बाद अब 'नाम तेरा' से चर्चा में सोनू

सोनू मिश्रा इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आ चुके हैं। टेलीविजन धारावाहिकों से लेकर हनुमान चालीसा जैसे भक्ति संगीत से जुड़े प्रोजेक्ट्स और बॉलीवुड फिल्मों तक, सोनू लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों और प्रोजेक्ट्स में काम करते रहे हैं।

अब 'नाम तेरा' की बढ़ती लोकप्रियता उनके अभिनय करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बनकर सामने आई है।

'धुरंधर' फेम शहजाद अली ने दी है गाने को आवाज

'नाम तेरा' को रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'इश्क जलाकर – कारवां' से चर्चा में आए गायक शहजाद अली ने अपनी आवाज दी है।

स्ववेदा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस म्यूजिक वीडियो को अल्डुरा और डीएमके म्यूजिक स्टूडियो ने पावर किया है। गाने के निर्माता अशोक शर्मा और मनोज वर्मा हैं। इसे टीजेएस टैलेंट्स के सहयोग से तैयार किया गया है।

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब देखना दिलचस्प होगा कि सोनू मिश्रा का यह गाना आने वाले दिनों में और कितने नए रिकॉर्ड बनाता है।