राजगढ़/धार। नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था श्री गणपति अंबिका युवा मंच की महत्वपूर्ण बैठक पांच धाम एक मुकाम स्थित श्री माताजी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक परम पूज्य ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज, आचार्य हेमंत भारद्वाज और कृष्णा भारद्वाज के पावन सानिध्य में आयोजित हुई, जिसमें आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
बैठक के दौरान मंच के संयोजक धीरज बोराणा,गणेश पाटीदार, गोपाल सोनी,विपिन पांडेय और लोकेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अमित कमेडिया को अध्यक्ष तथा अंतिम भूरिया को महासचिव मनोनीत किया गया।
इसके अलावा राधेश्याम बारोड और लक्ष्मण अगलेचा को उपाध्यक्ष,सचिन यादव को कोषाध्यक्ष,श्याम कुशवाह को सह-कोषाध्यक्ष,सुरेश जाट और वासु चौहान को सचिव,सूरज सोलंकी को सहसचिव,रवि परमार को संगठन मंत्री तथा रमेश प्रजापति को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान
ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ आगामी शारदीय नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
आय-व्यय का प्रस्तुत किया गया ब्यौरा
बैठक में मंच के निवर्तमान अध्यक्ष श्याम कुशवाह ने विगत वर्ष का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसका वाचन मंच के संयोजक गणेश पाटीदार द्वारा किया गया।
बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंकज बारोड,अंतिम पंवार,दिनेश सिसोदिया, सुरेंद्र सिंह चौहान,धन्नालाल वर्फा,रामचंद्र मारू,विक्रम बारोड, कंकुसिंह बारोड,अरविंद मारू,मुकेश मारू,क्रिश गौराणा,मनीष भायल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में वैभव शर्मा ने आभार व्यक्त किया।


