राजगढ़/धार। सकल पंच गवली समाज के अध्यक्ष पद पर मागीलाल यादव को चुना गया है। वहीं यादव युवा विकास संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रितिक पटेल को दी गई। इस अवसर पर दोनों संगठनों की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने सकल पंच गवली समाज को आश्वासन दिया कि वे समाज के कार्यों के साथ-साथ सकल हिंदू समाज के कार्यों में भी तन, मन और धन से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा और समाज के साथ हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
गवली समाज के आगामी त्योहारों को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। भुंजीरया पर्व की शोभायात्रा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी और भागवत जी के आयोजन को हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही गई। नवनिर्वाचित अध्यक्षों को सकल पंच गवली समाज राजगढ़ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाज के युवा मीडिया प्रभारी ध्रुव दुबेला ने उक्त जानकारी दी।

