राजगढ़/धार। नगर में सावन मास के अंतिम सोमवार को पांच धाम एक मुकाम अति प्राचीन श्री माताजी मंदिर पर गुरुदेव परम पूज्य श्री पुरुषोत्तम भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं पंडित हेमंत भारद्वाज द्वारा भगवान मंशा महादेव का ब्रह्म बेला में अभिषेक,पूजन एवं आरती संपन्न हुई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के एसपी राम नयन सिंह भी सपरिवार सिद्धपीठ श्री माताजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर स्थित मंशा महादेव का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और बेलपत्र से विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक कर देश में सुख-शांति और अमन-चैन की कामना की।

