भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों,कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा मुख्यमंत्री निवास में कार्यरत समस्त कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण दिखाई दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

