राजगढ़ (धार) पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर श्री मोहनखेड़ातीर्थ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लेकर पौधे लगाए और "एक व्यक्ति-एक पेड़" का संकल्प लिया।
हरियाली के लिए एकजुट हुए
श्री खेड़ापति हनुमानजी पर एकत्रित होकर पौधारोपण में जुटे। मातृशक्ति की भागीदारी इस कार्यक्रम की खास बात रही। हरे-भरे परिधानों में आई महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ बलबहादुरसिंह राठौड़ ने कहा कि _"बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचने के लिए पेड़ लगाना अब जरूरत बन गया है। आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और छाया देगा।उन्होंने समाजसेवियों से अपील की आप यहां आकर एक पौधा लगाए उसे वृक्ष हम बनाएंगे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता निलेश सोनी,अन्तिमसिंह पँवार,ओम यादव समाजसेवी मातृशक्ति सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
"धरती बचानी है तो पेड़ लगाने होंगे"
सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला कुशवाह ने कहा कि मानसून के इस समय में पौधारोपण सबसे उपयुक्त है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सभी ने ली। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने लोगों से अपने घर, गली और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
समाज में जागरूकता का संदेश
इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। प्रतिभागियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हर नागरिक को पर्यावरण रक्षा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक फोटो खिंचवाकर इस हरित पहल को यादगार बनाया।


