BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

झाँसी के अभिनेता अज़ीम शेख की नई फिल्म 'हनुमान अंश' 31 जुलाई को रिलीज | Head Constable का किरदार

Azeem Sheikh, अज़ीम शेख, Hanuman Ansh Movie, हनुमान अंश फिल्म, Jhansi Actor, झाँसी के अभिनेता, Bollywood News, Bollywood Hindi Movie 2026, Head Constable Sukhiram, Vishal Chaturvedi, Swayambhu Media Network, New Bollywood Release 31 July 2026





 


 



  झाँसी के अभिनेता अज़ीम शेख की बॉलीवुड में एक और उपलब्धि, 'हनुमान अंश' में निभाया हेड कांस्टेबल सुखीराम का दमदार रोल

  मनोरंजन | वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झाँसी ने एक बार फिर बॉलीवुड को एक प्रतिभाशाली कलाकार दिया है। झाँसी के मूल निवासी अभिनेता अज़ीम शेख Azeem Sheikh ने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में एक और बड़ी छलांग लगाई है।

  उनकी आगामी हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश Hanuman Ansh' 31 जुलाई 2026 को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अज़ीम शेख हेड कांस्टेबल सुखीराम का अहम और दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे।

'हनुमान अंश' - आस्था और मूल्यों पर आधारित फिल्म

   निर्देशक विशाल चतुर्वेदी Vishal Chaturvedi द्वारा निर्देशित और स्वंभू मीडिया नेटवर्क Swayambhu Media Network के बैनर तले बनी यह फिल्म आस्था, आध्यात्मिकता, मानवीय मूल्यों और भावनात्मक रिश्तों पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी है। 

  फिल्म में अज़ीम शेख का किरदार कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

    मुंबई में लाखों कलाकार अपने सपने लेकर आते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही अपनी पहचान बना पाते हैं। झाँसी से मुंबई तक का अज़ीम शेख का सफर संघर्ष, धैर्य और निरंतर मेहनत की मिसाल है।

   अज़ीम शेख पहले भी मोहेंजो दारो Mohenjo Daro', 'दुपहिया सीजन 2 Dupahiya Season 2', 'अली बाबा और 40 भूत Ali Baba Aur 40 Bhoot' जैसी फिल्मों, वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्मों और टीवी विज्ञापनों में काम कर चुके हैं। हर किरदार को ईमानदारी से निभाना उनकी खासियत बन गई है।

  फिल्म को लेकर अज़ीम शेख कहते हैं : "एक अभिनेता के लिए हर किरदार नई सीख और नया अनुभव लेकर आता है। कलाकार को हमेशा सीखते रहना चाहिए और हर भूमिका में अपना 100% देना चाहिए।"

युवाओं के लिए प्रेरणा

 आज अज़ीम शेख छोटे शहरों से बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 'हनुमान अंश' उनके करियर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।

फिल्म रिलीज डेट: 31 जुलाई 2026  
स्थान: देशभर के सिनेमाघरों में



  


« PREV
NEXT »