अमृत हरित अभियान के तहत नगर परिषद राजगढ़ ने दलपुरा बाबाजी के कुएं पर किया वृहद पौधारोपण






 




    राजगढ़/धार। आयुक्त महोदय एवं सीएमओ संतोष चौहान के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 26 जुलाई 2026, दिन रविवार को नगर परिषद राजगढ़ द्वारा 'अमृत हरित अभियान' के अंतर्गत एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह गरिमामयी आयोजन दलपुरा बाबाजी के कुएं पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रकृति के संरक्षण और नगर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए।
  
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी, और स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि इन पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया। नगर परिषद राजगढ़ ने इस अवसर पर आम जनता से भी अपील की है कि वे इस मानसून सत्र में अनिवार्य रूप से पौधे लगाएं और पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।