मोबाइल छोड़ो,कागज़ की नाव जोड़ो: दिनेश गुप्ता का एक और गिनीज़ रिकॉर्ड प्रयास







 





  कल्याण | – प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, लेखक एवं 8 गिनीज़ रिकॉर्ड धारक दिनेश गुप्ता (माइंडसेट गुरु) ने बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करने और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक घंटे में 275 ओरिगामी (कागज़ की) नावें बनाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया। उनका संदेश है, "बारिश आ रही है और हमारी नाव तैयार है", अर्थात बच्चे मोबाइल स्क्रीन पर समय बिताने के बजाय कागज़ की नाव बनाकर, खेलकर और अपनी कल्पनाशक्ति का विकास करें। यह प्रयास एक घंटे में सबसे अधिक नावें श्रेणी के अंतर्गत किया गया, जिसमें पूर्व रिकॉर्ड 250 नावों का था। रिकॉर्ड प्रयास के दौरान सभी नियमों का पालन किया गया, संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई तथा आवश्यक साक्ष्य तैयार किए गए। हालांकि इस उपलब्धि की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है और अंतिम परिणाम सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद घोषित किया जाएगा।