समर्पित फादर्स लव के साथ Annkit Yadavv की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री


भारतीय फिल्म जगत में हर साल कई कलाकार अपनी किस्मत आज़माने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले अंकित यादव (Annkit Yadavv) एक लंबे और कड़े संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नायशा फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'समर्पित फादर्स लव' के साथ अंकित यादव (Annkit Yadavv) धमाकेदार डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि अंकित इसमें एक ही कहानी के भीतर तीन अलग-अलग पीढ़ियों के किरदार को जीवंत करते नजर आएंगे—एक 24 साल का जोशीला नवयुवक, एक 45 साल का जिम्मेदार व्यक्ति और एक 60 साल का बुजुर्ग। अंकित के इस बहुआयामी अभिनय और फिल्म के नेक उद्देश्य की चर्चा अभी से फिल्म गलियारों में हर जगह हो रही है।

इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), अंधेरी में आयोजित एक भव्य समारोह में फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म से जुड़ी एक बेहद भावुक और सराहनीय घोषणा भी की गई कि इस फिल्म की कमाई का 50% हिस्सा कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए दान किया जाएगा।

पोस्टर लॉन्च के दौरान अंकित यादव (Annkit Yadavv) ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,"यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बरसों की तपस्या का परिणाम है। झांसी से मुंबई तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन 'समर्पित' ने मुझे वो मंच दिया जहाँ मैं अपनी अभिनय क्षमता को तीन अलग-अलग उम्र के पड़ावों के जरिए दिखा सकूं। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि हमारी मेहनत किसी की जिंदगी बचाने (कैंसर पीड़ितों) के काम आएगी।"

निर्देशक एक्सहान खान ने कहा, "एक निर्देशक के तौर पर अंकित की मेहनत ने मुझे प्रभावित किया है। एक ही फिल्म में तीन पीढ़ियों को जीना किसी भी कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हमारा लक्ष्य एक ऐसी फिल्म देना था जो मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक नई दिशा दे। यह फिल्म हर उस पिता को समर्पित है जो खामोशी से अपने बच्चों के भविष्य की नींव रखता है।"

निर्माता साक्षी यादव द्वारा निर्मित इस फिल्म में अंकित यादव (Annkit Yadavv) के साथ जया भट्टाचार्य, जावेद हैदर, प्रशिका शर्मा, देव व्यास और मीत वर्मा जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग झांसी, मध्य प्रदेश और मुंबई की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। तकनीकी पक्ष को मजबूती देने के लिए अविनाश पांडीरकर और धर्मेंद्र चौहान ने डीओपी (DOP) की कमान संभाली है, जबकि संपादन उमेश राणे ने किया है। फिल्म की कहानी अंकित यादव और निशा अली ने लिखी है, वहीं पटकथा व संवाद एक्शान खान और अंकित यादव के हैं।

फिल्म का संगीत शाहिद माल्या और अभिषेक शास्त्री जैसे बेहतरीन गायकों की आवाज से सजा है। संगीत निर्देशन श्री सिंधु, अग्नि वरण, बिस्वजीत घोष और फराज अहमद ने किया है। 'समर्पित: फादर्स लव' पिता के उस अनकहे संघर्ष की कहानी है जिसे अक्सर बॉलीवुड में अनदेखा कर दिया गया। यह फिल्म 19 जून को देशभर के 300 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसी कार्यक्रम में मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म 'ऑरा' का भी आधिकारिक ऐलान किया।