BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर महिलाओं ने किया णमोकार महामंत्र का जाप






 




 राजगढ़ (धार) : आस्था और भक्ति के केंद्र राजगढ़ में गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को विश्व मंगलकारी महामंत्र 'णमोकार मंत्र' दिवस अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर श्री गुरु राजेंद्र सूरी सामयिक मंडल की महिलाओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए धर्म लाभ लिया।

  मंदिर परिसर में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ करीब 45 महिलाओं ने सामूहिक रूप से सामायिक ग्रहण की और अखंड णमोकार महामंत्र का जाप किया। सामूहिक मंत्रोच्चार से निकलने वाली आध्यात्मिक तरंगों ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान और पवित्र कर दिया।

   धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णता पर प्रभावना का वितरण किया गया। शांता मेहता द्वारा 10 रुपये एवं प्रमिला कोठारी द्वारा 5 रुपये की प्रभावना सभी श्रद्धालुओं को भेंट की गई।

विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना

  गौरतलब है कि सामयिक मंडल केवल स्थानीय आयोजनों तक सीमित नहीं है,बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए भी तत्पर है। बीते 4 अप्रैल को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए विश्व शांति की कामना के साथ 12 घंटे का अखंड जाप किया गया था। मानवता की रक्षा और युद्ध विराम की भावना से किए गए इस जाप की सामूहिक प्रभावना (105 रुपये) का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा। राजगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित किया कि सामूहिक प्रार्थना और णमोकार मंत्र की शक्ति विश्व में शांति और सद्भावना लाने में सक्षम है।

« PREV
NEXT »