BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री केसरियाजी पैदल यात्रा संघ की 29वीं भव्य पदयात्रा 11 मार्च को







 



   राजगढ़ (धार)। जैन मित्र मण्डल, राजगढ़ के तत्वावधान में इस वर्ष भी आराध्य देव भगवान श्री आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन प्रसंग पर श्री केसरियाजी (झकनावदा) पैदल यात्रा संघ की 29वीं भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर यह यात्रा आगामी 11 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 5:30 बजे स्थानीय हाथीवाला जैन मंदिर से जयकारों के साथ प्रस्थान करेगी।

  जैन मित्र मण्डल के अनुसार इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। मण्डल ने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। पदयात्रियों के लिए वापसी हेतु वाहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

  इस आयोजन की तैयारियों में सुनील चतर, पुखराज मेहता, प्रदीप मेहता, दिलीप मेहता, राकेश बाफना, राकेश मुणत, जितेन्द्र मुणत, कनक भण्डारी, सुनील लोढ़ा, रतन जैन, प्रमोदराज जैन ‘पप्पू’, त्रिलोक छाजेड़, अजीत मेहता एवं दीपक नखरा सहित जैन मित्र मण्डल परिवार के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
« PREV
NEXT »