BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में किए गुरु दर्शन,मुनिराज पीयूषचन्द्र विजयजी से लिया आशीर्वाद






 




 राजगढ़ (धार)। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचकर भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जैन श्वेतांबर समाज के महान संत और 'अभिधान राजेंद्र कोष' के रचयिता श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहेब की समाधि स्थल पर मत्था टेककर वंदन किया। इस अवसर पर श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट मंडल द्वारा केंद्रीय मंत्री का भव्य बहुमान किया गया।

    श्रीमती ठाकुर ने मोहनखेड़ा महातीर्थ के विकास प्रेरक आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य और राजगढ़ नंदन मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी महाराज साहेब से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री वर्तमान में सप्तम वर्षीतप की कठिन साधना में लीन हैं। भेंट के दौरान मुनि श्री ने केंद्रीय मंत्री को आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी और धर्म चर्चा की।

 इस गरिमामयी अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ,अशोक भंडारी,राकेश राजावत, अजय राजावत,नवीन बानिया और अक्षय भंडारी सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त और समाजजन उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »