BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कंचन हास्पिटल में सफल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित






 



 राजगढ़/ धार। कंचन हास्पिटल राजगढ़ धार में दिनांक 16 मार्च को भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, कंचन हास्पिटल एवं जिला अंधत्व निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में चोइथराम नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण, लैंस प्रत्यारोपण एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। 
    शिविर के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एम. एल. जैन साहब एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. श्रीमती शीला मुजाल्दा उपस्थित रहें। शिविर में कुल 110 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से 32 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित कर बस द्वारा चोइथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया। नेत्र चिकित्सा सहायक श्रीमती ममता पाराशर द्वारा मरीजों का परीक्षण किया गया।
  भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रतिनिधियों में राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य, इंदौर संभाग विधि प्रभारी  प्रवीण कुमार शर्मा, धार जिला अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी, धार जिला सचिव कैलाश चंद्र बघेल एवं भारत सिंह खराड़ी उपस्थित रहे। यह शिविर ट्रस्ट की सामाजिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
« PREV
NEXT »