BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

गांधी नगर में ‘बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया सम्मानित

 

गांधी नगर के व्यापारिक समाज की एकता और शक्ति का भव्य आयोजन में हुआ शानदार प्रदर्शन।


दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध व्यापारिक क्षेत्र गांधी नगर स्थित द ओरिएंट यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन द्वारा ‘बिजनेस आइकॉन अवॉर्ड 2026’ का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित व्यापारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और गांधी नगर के प्रमुख व्यवसायी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री रहीं, जिन्होंने गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन के प्रेस्टिज मेंबरों को मंच पर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गांधी नगर का रेडिमेड व्यापार देश के वस्त्र उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यापारिक समुदाय ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही उन्होंने यहां के व्यापारियों की मेहनत, दूरदर्शिता और संगठित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि गांधी नगर के व्यापारी न केवल देश के बाजार को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि भारतीय उत्पादों को नई पहचान भी दिला रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत की मनमोहक प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और व्यापारियों का भरपूर मनोरंजन किया। कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा और मनोरंजन का सुंदर समावेश किया।

इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए बड़े व्यापारियों का गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन की ओर से हार्दिक स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग, व्यापारिक विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

कार्यक्रम के संरक्षक पंकज जैन भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने व्यापारिक समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए गांधी नगर के व्यापारिक विकास के लिए एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रेस्टिज मेंबरों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक गोयल (Hello Brother), अमित जैन (Sangita Hosiery), सौरभ जैन (Airwise), राजेश सरावगी (SSS), सुनील कुमार जैन (Honesty), पियूष इजारू (Shirt), अमित गोयल (Full Toss), मयंक चमाडिया (Marwari Textile) और किशन अग्रवाल (राधे-राधे) सहित अनेक प्रतिष्ठित सदस्यों ने अपने पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।

गांधी नगर रेडिमेड व्यापारी एसोसिएशन के सभी प्रेस्टिज मेंबरों और सदस्यों के सामूहिक सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने गांधी नगर के व्यापारिक समाज की एकता और शक्ति को प्रदर्शित करते हुए यह संदेश दिया कि संगठित प्रयासों से व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही एसोसिएशन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारियों को प्रोत्साहित करने और उद्योग जगत को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।

« PREV
NEXT »