BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

जनसहयोग से सुरक्षा की पहल: सराफा एसोसिएशन ने किया थाना प्रभारी पाटीदार का सम्मान

Rajgarh Thana Prabhari Samir Patidar Honored"



 

 राजगढ़ (धार)। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनसहयोग द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की सराहनीय पहल पर राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार का नागरिक अभिनंदन किया गया। राजगढ़ नगर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली और पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की गई।

  सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री निलेश सोनी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी पाटीदार का शाल,श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान नगर में पुलिस की चाक-चौबंद गश्त और जनता के साथ सीधे जनसंवाद स्थापित करने हेतु उनका आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कैमरों के लगने से अपराधियों पर नकेल कसी जा सकेगी और नगरवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे।

  इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व नगर सचिव दिलीप फरबदा, आजाद फरबदा, सुरेंद्र सोनी, सोनिक सराफ, मोतीसिंह राठौड़, बसन्त जैन, विजय मामा, नवीन पुराणी, विनेश जैन, प्रितेश सराफ, मयंक सोनी, हेमंत रोकड़िया, कमलेश सोनी, मनोज सराफ, गौरव नानासेठ, रोचक खजांची, संजय जैन, अभिषेक लाला माहेश्वरी, दीपांश जैन, अनुराग जैन, कीर्ति सराफ, राजेश सोनी, यश सोनी, साहिल मामा, शैलेन्द्र पुराणी सहित बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

« PREV
NEXT »