BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

दिनेश गुप्ता आनंदश्री के नाम एक और पांचवा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड,नेपाल का 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटा

दिनेश गुप्ता आनंदश्री, Dinesh Gupta Anandshri, Guinness World Record India, Fifth Guinness World Record, Nepal Record Broken, World Record News Hindi, Kalyan Maharashtra News, Indian Guinness Record, One Minute Stamp Record, Guinness Record 2025





  कल्याण, महाराष्ट्र | भारत के लिए गर्व का क्षण तब आया,जब प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने एक मिनट में सबसे अधिक डाक टिकट जीभ से चिपकाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह रिकॉर्ड पहले नेपाल के नाम दर्ज था, जो लगभग 15 वर्षों बाद टूट गया।
    दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने यह रिकॉर्ड 22 दिसंबर 2025 को कल्याण, महाराष्ट्र में आधिकारिक रूप से अटेम्प्ट किया था। लंदन स्थित Guinness World Records संस्था ने सभी साक्ष्यों की गहन समीक्षा के बाद इस प्रयास की पुष्टि करते हुए रिकॉर्ड को मान्यता प्रदान की। इसके साथ ही यह उपलब्धि अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दर्ज कर दी गई है।
  इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने अपने परिवार, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लगातार एक सप्ताह के कठिन अभ्यास और समर्पित प्रयास के बाद यह रिकॉर्ड संभव हो सका।
   इस उपलब्धि के साथ ही महाराष्ट्र के कल्याण शहर का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है, और भारत ने एक और पांचवा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
« PREV
NEXT »