BREAKING NEWS
latest



 

मोहनखेड़ा तीर्थ पर सजेगा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार: सुर और भक्ति के संगम के साथ तैयारियाँ अंतिम चरण में

Bageshwar Dham Sarkar, Bageshwar Sarkar Divya Darbar, Mohankheda Tirth, Mohankheda Bhakti Mahotsav, Dhirendra Krishna Shastri, Divya Darbar Live, Bageshwar Sarkar Katha, Mohankheda Jain Tirth, Bhakti Music Event, Religious Event MP, Spiritual Event India, Hindu Katha Vachak, Bageshwar Dham Latest News, Mohankheda News, Dhar Madhya Pradesh News, Divya Darbar 2026, Bhajan Sandhya Mohankheda, Bageshwar Sarkar Program, Sant Samagam, Bhakti Mahasangam




जैन तीर्थ में उमड़ेगा आस्था का महाकुंभ,दिग्गज संतों और प्रसिद्ध गायकों की मौजूदगी में जैन तीर्थ में उमड़ेगा आस्था का महाकुंभ,दिग्गज संतों और प्रसिद्ध गायकों की मौजूदगी में कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवाणी द्वारा भव्य आयोजन

  

  राजगढ़ (धार): मालवा के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में आगामी 2 फरवरी को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक संगम होने जा रहा है। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की विशाल कथा और आगमन को लेकर पूरे मालवा अंचल में उत्साह चरम पर है। शनिवार सुबह से ही राजगढ़ में सरगर्मी तेज हो गई है और आसपास के थानों सहित अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचना शुरू हो चुका है। यह भव्य आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा।

देशभर के प्रतिष्ठित संतों का होगा महासमागम

इस आयोजन की भव्यता का मुख्य केंद्र यहाँ होने वाला संतों का समागम है। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी अयोध्या के पूज्य महंत श्री राजू दासजी महाराज, मलूक पीठ बागेश्वरधाम वृंदावन के आचार्य रोहित रिछारिया, राजेश्वरम परिवार पचोखराधाम के पूज्य महंत गुरुप्रसाद जी महाराज और पूज्य अंकित कृष्ण भटुक जी सहित देशभर से कई गणमान्य संत पधार रहे हैं। यह दिव्य आयोजन मुंबई निवासी रमेश गोवाणी द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय घमंडीराम व अंकीबाई की पुण्य स्मृति में 'कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवाणी ट्रस्ट' के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण

आयोजन में प्रवचनों के साथ-साथ सुरीली प्रस्तुतियों का भी विशेष समावेश किया गया है। सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी, वहीं 'बन्नो तेरा स्वैगर' फेम प्रसिद्ध गायक बृजेश शांडिल्य और भजन गायक अमित धुर्वे भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे। यह सांस्कृतिक संगम आयोजन को और भी गरिमामयी बनाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त भक्ति रस का आनंद लेंगे।

प्रशासनिक सतर्कता और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

आयोजन की विशालता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शनिवार को एसपी मयंक अवस्थी और अपर कलेक्टर संजीव केशव पांडेय ने स्वयं कथा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर पांडेय ने श्रद्धालुओं के बैठने और भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं एसपी अवस्थी ने हेलिपैड से लेकर पार्किंग और सुरक्षा घेरे को लेकर सूक्ष्म जानकारी ली। सुरक्षा के लिहाज से आयोजन स्थल पर 1500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही, निजी सुरक्षा कंपनी के वालंटियर भी व्यवस्था संभालने में सहयोग करेंगे।

सुगम यातायात और हाईटेक सुविधाएं

श्रद्धालुओं को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग को चार अलग-अलग जोन में बांटा गया है। झाबुआ, राणापुर, पेटलावद, इंदौर और बदनावर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग सुनिश्चित की गई है। आयोजन स्थल यानी 108 धर्मशाला के समीप हजारों स्क्वायर फीट में विशाल पांडाल का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए 2400 स्क्वायर फीट का मुख्य मंच तैयार किया गया है। पूरे परिसर में 8 विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं ताकि अंतिम पंक्ति में बैठा श्रद्धालु भी स्पष्ट दर्शन कर सके। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद राजगढ़ को सौंपी गई है।

निरीक्षण के दौरान एएसपी पारुल बेलापुरकर, एसडीएम सलोनी अग्रवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया, राजगढ़ टीआई समीर पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और मोहनखेड़ा तीर्थ के मैनेजिंग सुजानमल जैन उपस्थित रहे।


« PREV
NEXT »