BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मोहनखेड़ा में उमड़ेगा आस्था का महाकुंभ: बागेश्वर सरकार की मौजूदगी में होगा भव्य आध्यात्मिक समागम

Mohankheda Jain Tirth, Pandit Dhirendra Krishna Shastri, Bageshwar Dham Sarkar Mohankheda, Kamla Ankibai Ghamandiram Gowani Trust, Rajgarh Dhar News, Anuradha Paudwal Live, Mohankheda Event 2 February, Dhirendra Shastri Katha Dhar.


 

दिग्गज संतों और नामचीन गायकों के संगम में 'कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवाणी' परिवार करा रहा दिव्य आयोजन; अभेद्य सुरक्षा के बीच जुटेगा संभावित 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का सैलाब

   राजगढ़ (धार)। मालवा की पावन धरा पर स्थित सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहनखेड़ा कल एक ऐसे आध्यात्मिक महासंगम का गवाह बनने जा रहा है, जिसकी गूँज पूरे देश में सुनाई देगी। 'कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवाणी' परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समागम में आस्था, भक्ति और सुरों का ऐसा त्रिवेणी संगम होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय रहेगा। आयोजन की गरिमा का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ सनातन संस्कृति के प्रखर प्रवक्ता पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) के साथ-साथ देशभर के प्रख्यात संत एक ही मंच पर नज़र आएंगे।

प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा भक्ति का सिलसिला

  आयोजन की विशालता और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम की शुरुआत कल 2 फरवरी, सोमवार प्रातः 10 बजे से हो जाएगी। इस दिव्य आयोजन को लेकर जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ रही हैं, राजगढ़ और आसपास के पूरे अंचल में उत्साह का माहौल चरम पर पहुँच गया है।

संतों का महासमागम और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

   इस आयोजन की भव्यता का मुख्य केंद्र यहाँ होने वाला संतों का समागम है। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी अयोध्या के पूज्य महंत श्री राजू दासजी महाराज, मलूक पीठ बागेश्वरधाम वृंदावन के आचार्य रोहित रिछारिया, राजेश्वरम परिवार पचोखराधाम के पूज्य महंत गुरुप्रसाद जी महाराज और पूज्य अंकित कृष्ण भटुक जी सहित देशभर से कई गणमान्य संत पधार रहे हैं। यह दिव्य आयोजन श्री घमंडीराम गोवाणी एवं श्रीमती अंकीबाई घमंडीराम गोवाणी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुरों की दुनिया की दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल की मखमली आवाज़ और प्रसिद्ध गायक बृजेश शांडिल्य के भजनों पर कल भक्त झूमते नज़र आएंगे। और साथ ही भजन गायक अमित धुर्वे भी अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे।

सुरक्षा का अभेद्य घेरा और प्रशासनिक मुस्तैदी

  आयोजन की विशालता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जबकि चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नज़र रखी जा रही है। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ निजी सुरक्षा कंपनी के वालंटियर्स भी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं के बैठने से लेकर भोजन तक की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

हाईटेक सुविधाएं और सुगम यातायात

   श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए इंदौर, झाबुआ, राणापुर और बदनावर मार्ग पर चार अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं। आयोजन स्थल के समीप हजारों स्क्वायर फीट में विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल और मुख्य मंच तैयार किया गया है। पूरे परिसर में कई विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि अंतिम पंक्ति में बैठा श्रद्धालु भी स्पष्ट दर्शन कर सके। कल सुबह से ही मोहनखेड़ा की ओर जाने वाले रास्ते भक्ति के हाईवे में तब्दील हो जाएंगे।


« PREV
NEXT »