BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा साहित्यिक महोत्सव 20-21 दिसंबर को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मौजूद

 

जमशेदपुर। झारखंड के साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। 20 और 21 दिसंबर को जमशेदपुर में अब तक का सबसे बड़ा साहित्यिक महोत्सव (Jamshedpur Literature Festival 2025) आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए आयोजन समिति के सदस्य संदीप मुरारका और रोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की और उन्हें औपचारिक आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आयोजन में शामिल होने की पुष्टि करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।

इस महोत्सव में सिर्फ जमशेदपुर या झारखंड के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के कई महान साहित्यकार और साहित्य जगत के दिग्गज शामिल होने वाले हैं। यह दो दिवसीय महोत्सव साहित्य प्रेमियों के लिए संवाद, साहित्यिक चर्चाएँ और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का अद्भुत अवसर प्रदान करेगा। आयोजक समिति ने बताया कि यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा और साहित्य के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण और प्रेरणा देने का काम करेगा।

« PREV
NEXT »