BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कमेंडेशन डिस्क अलंकरण समारोह में 34 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

commendation disc award 2025, forest officers honored bhopal, madhya pradesh forest department news, VN Ambade PCCF, forest employees award ceremony, commendation ceremony 34 officers, forest conservation awards, bhopal news today, van vibhag awards, environment protection recognition



 

   भोपाल। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही.एन. अम्बाड़े ने शनिवार, 1 नवम्बर को आयोजित “कमेंडेशन डिस्क” अलंकरण समारोह में वन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 वन अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

   वन क्षेत्र में सुरक्षा, कूप विदोहन, वानिकी कार्य, वृक्षारोपण, अतिक्रमण नियंत्रण और वन्यप्राणी संरक्षण जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

   सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों में बालाघाट वनमंडल के सचिन पदमें, अमोल गौतम, कार्यवाहक वनपाल रामशरण सिंह, भोपाल वनमंडल के वनरक्षक रणछोर दास अग्निहोत्री और अनिल कुमार गव्हाडे, छतरपुर वनमंडल के कार्यवाहक वनक्षेत्रपाल बुद्धसेन कोल, दक्षिण पन्ना वनमंडल के वनरक्षक प्रेमनारायण वर्मा और चन्द्रप्रकाश शर्मा शामिल हैं।

   हरदा वनमंडल से वनरक्षक मनोज सिंह चौहान, रोहित कुमार गौर, रामेन्द्र सिंह वर्मा और वनपाल मोहम्मद शरीफ खान, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से वनरक्षक मनोज कुमार वरकड़े, इंदौर वनमंडल से वनरक्षक प्रवीण मालवीय, महेन्द्र चौहान, कार्यवाहक वनपाल सुनील कुमार शर्मा और महेन्द्र चौहान, झाबुआ वनमंडल से कार्यवाहक वनपाल राजेन्द्र सिंह अमलिया, धार वनमंडल से वनरक्षक मनीष गहलोत को सम्मानित किया गया।

   मंडला वनमंडल से वनक्षेत्रपाल हंसराज चौहान, वनपाल गजलू सिंह मरावी और वनरक्षक बैद्ध श्रवण कुलिहा, सिंगरौली वनमंडल से वनरक्षक राजेश कुमार सोंधिया और अविनाश पति त्रिपाठी, सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व से कार्यवाहक वनपाल अनिल कुमार चौधरी, वनरक्षक भूपेन्द्र राजपूत, मनोज सलामे, पुष्पेन्द्र चंचल ठोले, संजय नामदेव, वीरसिंह परस्ते, चंचलेश गजभिये और रोहित कुमार शुक्ला, तथा मंदसौर वनमंडल से वनरक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार और वीरेन्द्र सिंह चौहान भी पुरस्कृत हुए।

     कार्यक्रम में वन विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


« PREV
NEXT »