BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज के अन्नकूट महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन,राजगढ़ में 5 नवंबर को होगा आयोजन

Akhil Bhartiya Sarv Brahmin Samaj, Annakut Mahotsav 2025, Rajgarh News, Brahmin Community Events, Invitation Release, Rajgarh Madhya Pradesh, Hindu Festival, Brahmin Samaj Event, Cultural Program, Annakut Celebration



 



  राजगढ़ (धार)। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य अन्नकूट महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन आज सोमवार को समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। महोत्सव की पत्रिका का विमोचन परम पूज्य गुरुदेव ज्योतिष आचार्य पुरुषोत्तम जी भारद्वाज (माताजी मन्दिर, राजगढ़) के कर-कमलों द्वारा किया गया।

कार्तिक पूर्णिमा पर होगा आयोजन

  भगवान परशुरामजी की कृपा से होने वाला यह विशाल आयोजन आगामी 5 नवम्बर 2025, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया जा रहा है। महोत्सव का मुख्य केंद्र मंशा महादेव मन्दिर, मालीपुरा, राजगढ़ (धार) रहेगा।

विमोचन अवसर पर जुटे समाज के सदस्य

  पत्रिका विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक सक्रिय और वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों में अ.भा. सर्व ब्राह्मण समाज,संजय (लाला) जोशी-अध्यक्ष), राधेश्याम व्यास, राकेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, पवन जोशी, कन्हैया लाल व्यास, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा, विपिन पांडे, गोपाल जोशी, चन्दन शर्मा, विकास जोशी, आदित्य जोशी, हेमंत भारद्वाज, कृष्णा भारद्वाज, अजय शर्मा, सत्यनारायण व्यास, और चंद्रकांत व्यास ,मयंक जोशी,राहुल व्यास शामिल थे। इन सभी सदस्यों ने महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

   5 नवंबर को होने वाले आयोजन में मुख्य अतिथि  पं. परम पूज्य ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तमजी भारद्वाज (माताजी मन्दिर, राजगढ़), पं. छोटु जी शास्त्री (धार पत्रकार संघ अध्यक्ष, धार),पं. विश्वासजी पाण्डे (अ.भा. ब्राह्मण समाज, जिला अध्यक्ष, धार), पं. विकासजी शर्मा खरसोड़ा (अ.भा. ब्राह्मण समाज, जिला उपाध्यक्ष, धार), पं. रविजी त्रिवेदी (अ.भा. ब्राह्मण समाज,तहसील अध्यक्ष, सरदारपुर), कु. माहीजी राजेन्द्रजी शर्मा,  (IPS ऑफिसर),पं. मनीषजी शर्मा पटेल साहब, मांगलिया इन्दौर रहेंगे साथ ही समाज गौरव - पं. चेतन शर्मा (राष्टीय कवि, मंच संचालक),पं. डॉ. राहुलजी व्यास (यंग साइंटिस्ट, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार), पं. मयंक जोशी (C.A.) भी उपस्थित रहेंगे।

यह होंगे कार्यक्रम

   5 नवंबर को प्रातः 8 बजे: कार्यक्रम की शुरुआत माताजी मंदिर, राजगढ़ में स्वल्पाहार के साथ होगी। प्रातः 9 बजे: माताजी मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होगा, जो बैंड-बाजों के साथ मंशा महादेव मंदिर, मालीपुरा राजगढ़ पहुंचेगा।
प्रातः 11 बजे: मंशा महादेव मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे: महोत्सव का समापन आरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ होगा। महाप्रसादी का वितरण मंशा महादेव मन्दिर, मालीपुरा राजगढ़ (धार) में किया जाएगा।
« PREV
NEXT »