सरदारपुर (धार)। देश प्रेमी मित्र मंडल सरदारपुर द्वारा गणेश महोत्सव अंतर्गत गुरूवार को सरदारपुर मे खेल परिसर मैदान पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा राजस्थान ने गाडिया गाडिया ने होटला पे नाम लिखयो सांवरिया को, सेठा मे सेठ सांवरिया सेठ, मेरी गाडी मेरा बंगला मेरा पैसा सब तेरा सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नही जैसे सुमधुर भजनो की प्रस्तुती दी। गायक गोकुल शर्मा का सरदारपुर तहसील पर पहला भजन संध्या का कार्यक्रम होने से भजनो पर युवा, महिला और अतिथि जमकर झुमे और देर रात्रि तक भजनो का आनंद लिया। नगर मे पहली बार भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे सरदारपुर सहित धार,झाबुआ जिलो से भी बडी संख्या मे श्रृध्दालु पधारे जिससे पांडाल भी छोटा पड गया और हजारो की संख्या मे भक्तो का सैलाब उमडा। साथ ही बबलु राजस्थानी ने म्हारा यारा की जोडी बनी राखजो सांवरिया मंडपिया वाला, हिन्दुत्व गायक शशांक तिवारी कुन्दनपुर ने नीम का पत्ता कडवा है पाकिस्तान भडवा है जैसे प्रसिध्द भजनो की प्रस्तुती दी, वही स्थानीय गायिका हितांशी सौलंकी राजगढ ने भी अपने मनमोहक भजनो की प्रस्तुती दीे।
Home
News
सरदारपुर मे गोकुल शर्मा के भजनो पर जमकर झुमे भक्त,उमड़ा भक्तो का सैलाब,विधायक ग्रेवाल एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. जैन का किया नागरिक अभिनंदन
सरदारपुर मे गोकुल शर्मा के भजनो पर जमकर झुमे भक्त,उमड़ा भक्तो का सैलाब,विधायक ग्रेवाल एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. जैन का किया नागरिक अभिनंदन
Times Of Malwa
-
Most Reading
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...



