BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

धार के डॉ. आर.सी. मौर्य को यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट से सम्मानित

धार news, Dr R C Maurya, Raktdaan Mahadaan Seva Samiti Dhar, Young Community Championship Award, World Record of Excellence Certificate, Thalassemia aur Sickle Cell Awareness, Raktdaan Abhiyan Dhar, Samajsevi Samman Bharat, NIFA Sanstha Event, Bharat Mandapam Delhi, Karnal Haryana Rally, Dhar District Latest News, Thalassemia Test Before Marriage, Sickle Cell Free India Campaign,धार, रक्तदान महादान सेवा समिति, डॉ. आर.सी. मौर्य, यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, थैलेसीमिया रोकथाम, सिकल सेल, रक्तदान अभियान, समाजसेवी सम्मान



 



  धार। रक्तदान महादान सेवा समिति धार के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. मौर्य को नई दिल्ली के भारत मंडपम एवं करनाल (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अपीयरियंस सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 21 से 24 सितम्बर 2025 के बीच आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

  यह अवार्ड थैलेसीमिया और सिकल सेल की रोकथाम, रक्तदान जागरूकता एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। धार जिले से समिति के अध्यक्ष डॉ. मौर्य तथा महिला समाजसेवी भारती मौर्य को चयनित किया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रत्येक राज्य और जिले से एक पुरुष और एक महिला का चयन कर यह सम्मान दिया गया। इस आयोजन का संचालन निफा संस्था द्वारा किया गया।

   कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर सिंह कल्याण, इंग्लैंड वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के प्रेसिडेंट हेनरी, जापान से पधारे अतिथि, एवं निफा संस्था के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस दौरान देशभर से आए समाजसेवकों को सम्मानित किया गया और भारत एकता रैली का आयोजन करनाल में हुआ।

  धार जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए समिति के अध्यक्ष डॉ. आर.सी. मौर्य ने यह अवार्ड प्राप्त किया और जिले का नाम गौरवान्वित किया।

डॉ. मौर्य ने इस अवसर पर युवाओं से अपील की कि "शादी से पहले थैलेसीमिया और सिकल सेल की जांच अवश्य कराएं और इसके बाद ही विवाह एवं संतान का सूत्र अपनाएं। इसी प्रकार हम सब मिलकर थैलेसीमिया और सिकल सेल मुक्त भारत बनाने का संकल्प पूरा कर सकते हैं।"
« PREV
NEXT »